G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दरबेशाबाद गाँव के समीप दो दिन पूर्व बाइको की हुयी भिडन्त में घायल युवक की मंगलवार की शाम इलाज दौरान मौत हो गयी। बताते चले कि बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के चूरमन खेडा गांव निवासी बडकू का 18 वर्षीय पुत्र अंकुल कुमार 14 जून को बिन्दकी से घर वापस आ रहा था। तभी दरबेशाबाद गाँव के समीप सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बिन्दकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज करा रहे थे। तभी घायल की मंगलवार की शाम मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आये और पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share