उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनसुनवाई में दूर-दराज से आई महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदन शीलता के साथ सुना गया। इस दौरान कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्राथमिकता के आधार पर तथा समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके उपरांत पिछली जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जन सुनवाई के दौरान महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों तथा महिला संरक्षण से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। अंजू प्रजापति ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाने पर विशेष बल दिया। तत्पश्चात सदस्या न जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, के दौरान एनआरसी सेंटर, ओपीडी, लेबर रिम्ट, महिला वार्ड, दवा वितरण, अल्ट्रासाउंड कक्ष आदि को देखा और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!