G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुसियापुर गाँव के समीप बीती रात जेसीबी की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनो ने चार लोगो पर जेसीबी से कुचलकर मार डालने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरकण्डी गांव निवासी अवधेश तिवारी का 24 वर्षीय पुत्र अतुल तिवारी बीती रात कुसियापुर के समीप जेसीबी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई राहुल तिवारी ने बताया कि गांव का ही धनंजय सिंह पुत्र दलजीत सिंह उर्फ बउवा की गाड़ी कई सालो से चला रहा था। इसी बीच धनंजय के ऊपर लगभग 3 से साढे तीन लाख रूपया हो गया। कई बार मांगा लेकिन हमेशा धनंजय कोई न कोई बहाना बना देता था। धनंजय व मृतक के बीच पैसे को लेकर कहा सुनी हुई। भाई का आरोप है कि रात लगभग 3 बजे उसके भाई को बुलाया और अतुल अभिषेक व जेसीबी चालक ननकू के जरिये जेसीबी से उसके भाई की हत्या कर दी गयी। वहीं मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस अपने मन मुताबिक तहरीर लिखवा रही थी। यह भी बताया कि धनंजय को मुख्य आरोपी है थाने पहुंचा और कुछ ही देर बाद उठकर चला गया। उसने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि थाने में आये आरोपी को पुलिस ने क्यो छोड़ दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share