उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को थाना बकेवर पहुंचकर जनसुनवाई की तथा आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में पूरी संवेदन शीलता और पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना बकेवर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, बैरक, पुलिस आवास, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय, मिशन शक्ति कक्ष, मालखाना, हवालात सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने, थाना परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग, जनसुनवाई और शिकायतों के त्वरित निस्तारण से जनता का विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने थाना स्टाफ को जनता के प्रति सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

