उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गाँव के समीप बुधवार की सुबह चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल एवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज।कर रहे है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी दशरथ का 35 वर्षीय पुत्र महेन्द्र बुधवार की सुबह बाइक से शहर किसी काम से आ रहा था। जब वह लक्ष्मनपुर के गाँव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने उसकी।बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!