उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सौरा में खोले गए नवल चिकित्सालय में महिला को गलत आपरेशन करने पर इलाज दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप जब महिला की हालत बिगड़ने तो मरीज को घर ले जाने को कहा गया। मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव हिम्मत खेडा निवासी सुनील कुमार पुत्र स्व० धर्मेन्द्र कुमार ने बताया पत्नी शिवानी (20) के चेस्ट में गाँठ थी जिससे पत्नी को 14 जून 2026 को समय करीब शाम 4.30 बजे नवल चिकित्सालय सौरा थाना मलवां में दवा लेने गया था। जहां झोलाछाप डाक्टर नवल ने पत्नी को दवा दिया और ग्लूकोज भी लगाया आराम मिलने पर बिना जाँच किये डाक्टर ने मेरी मर्जी के चेस्ट की गाँठ का आपरेशन कर दिया। पति ने बताया उसी रात को घर ले जाने को कहां गया जब सुबह पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा तो उक्त डाक्टर ने मेरी पत्नी को दवा दी इन्जेक्शन लगाया और कहा फतेहपुर ले जाओ उक्त डाक्टर ने पत्नी का इलाज किया तो हालत बिगड़ती गई। जिसे फतेहपुर शहर के विकाश नर्सिग होम लेकर गया समय सुबह 09.00 बजे वहाँ के डाक्टर ने मुझे बताया मरीज की तबीयत ज्यादा बीगडी है यहाँ से कानपुर ले जाओ तो सांई राम चौरिटेबल हास्पीटल में इलाज के दौरान 16 जून 2026 को सुबह 7.00 बजे शिवानी की मृत्यु हो गयी। आरोप डा० नवल द्वारा गलत तरीके से इलाज करने से शिवानी की मृत्यु हो गयी। मामले की जानकारी स्वास्थ्य महकमें को मंगलवार को हुई तो को जांच टीम पहुंची उपरोक्त चिकित्सालय की सील कर दिया। और मामले की जांच शुरू कर दिया हैं। झोलाछाप डाक्टर केवई मलाका गांव का रहने वाला बताया जा रहा हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

