उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में जनपद कार्यालय का उद्घाटन समारोह एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर एससी/एसटी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश कुरील भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद कार्यालय के उद्घाटन के साथ हुआ। इसके पश्चात संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम ने जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति, सक्रियता एवं भावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने जिला कार्यकारिणी के गठन की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। साथ ही पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को पूर्ण रूप से खड़ा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं संगठनात्मक मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है, इसलिए प्रत्येक बूथ पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाना आवश्यक है। समीक्षा बैठक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

