G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के डिघरूआ गाँव में मंगलवार की शाम आम तोड़ने गये अधेड़ की अचानक तबियत बिगड गयी। जिसे परिजन इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार डिघरूआ गांव निवासी स्व0 जुम्मन का 50 वर्षीय पुत्र रफीक मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे गांव में ही आम तोडने गया था। बताते है कि जैसे ही वह पेड़ के पास पहुचा तभी अचानक वह अचेत होकर गिर पड़ा परिजन तुरन्त उसको इलाज के लिए जहानाबाद सीएचसी ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share