उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एकौरा गांव में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी चपरासी की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार एकौरा गांव निवासी महेंद्र सिंह उर्फ अनूप सिंह (28) क्षेत्र के ही चौधरी शिव सहाय सिंह इंटर कालेज जयरामपुर गुरगौला में चपरासी के रुप में कार्यरत था। गुरुवार की सुबह वह अपने घर की दूसरी मंजिल में कपड़ा सुखवाने के लिए लगाईं गई तार को टाइट कर रहा था। इसी दौरान घर में लगे इनवर्टर का करंट तार पर दौड़ने लगा। जिससे अनूप सिंह करंट की चपेट में आ गया। बेटे को करंट लगता देख पास में मौजूद मां मिथलेश देवी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गई। थोड़ी देर बाद शोर शराबा सुन मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। थोड़ी देर बाद परिजन आनन फानन में निजी वाहन से महेंद्र सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत महेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र की मौत की खबर सुन परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं करंट की चपेट में आई मां को पास में ही स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं महेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि महेन्द्र विद्यालय में चपरासी की नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!