उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के इकारी गाँव की लिंक रोड पर अनियंत्रित स्कूटी सवार गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के जैदून मोहल्ला निवासी सुखराज श्रीवास्तव का 55 वर्षीय पुत्र अजय कुमार श्रीवास्तव स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला जा रहा था। जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के इकारी गांव की लिंक रोड पर पहुंचा तभी स्कूटी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे स्कूटी पर सवार अजय कुमार श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डडॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!