उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी गांव की मोड पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरिया धरमपुर गांव निवासी जग मोहन का 26 वर्षीय पुत्र शिबू सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के देवरी गांव की मोड पर पहुंची। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक शिबू सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

