उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरांया कस्बे के मोड़ के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ऐरांया कस्बा निवासी देश राज का 35 वर्षीय पुत्र राम सुमेर जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति घर से अपना रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में निकला था। तभी कस्बे की मोड़ के समीप उसका रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक राम सुमेर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांव सीएससी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share