उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाँम थाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वादिनी प्राची गुप्ता पुत्री स्व० कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र करीब 28 वर्ष निवासिनी ग्राम नवाबगंज निजामुद्दीनपुर थाना हथगांम द्वारा थाना पर तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 23.05.2026 को जमीनी विवाद को लेकर आरोपी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निजामुद्दीनपुर गाँव निवासी जवाहिर गुप्ता पुत्र अज्ञात, संजय गुप्ता पुत्र अज्ञात, सर्वन पुत्र अज्ञात, सुशील पुत्र अज्ञात व अन्य इनके पुत्र नाम अज्ञात द्वारा वादिनी के पिता कृष्ण कुमार गुप्ता एवं भाई से बहस करते हुए धक्का मुक्की व मारपीट करना जिससे वादिनी के पिता कृष्ण कुमार गुप्ता का स्वास्थ्य गड़बड़ा जाना एवं हार्ट अटैक आने से मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हथगाँम पर मु0अ0सं0-106/2026 धारा 191(2)/115(2)/105 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने6 हेतु चलाए जा रहे अभियान में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के नेतृत्व में थाना हथगाँम पुलिस द्वारा दिनांक-18.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0 अ0 सं0- 106/2026 धारा 191(2)/115(2)/105 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित आरोपी सुशील गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम नवाबगंज छिवलहा थाना हथगांम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाकी संबंधित शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

