उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज ओवर ब्रिज के समीप पास गुरुवार की सुबह भाई सदर अस्पताल टीका लगवाने आ रही 8 माह की गर्भवती महिला को रोड़ बस ने कुचल दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा जिसने अभी दुनिया भी नहीं देखी थी। गर्भ में ही उसकी मौत हो गयी। हादसे के बाद मौके में सैकडो लोग पहुंच गये और बांदा सागर मार्ग जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के खैरहा गांव निवासी सुजान की पत्नी खुशबू देवी जो आठ माह की गर्भवती थी। बताते है कि गुरूवार की सुबह वह अपने भाई दीपक निवासी देवीगंज थाना राधानगर के साथ बाइक में बैठकर टीका लगवाने से सदर अस्पताल आ रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक राधानगर देवीगंज ओवरब्रिज के पास पहुंची तभी बांदा से फतेहपुर आ रही रोड़वेज बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महिला रोड़ पर गिर गयी और बस के पहिये के नीचे आ जाने से मौके में पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद ही सैकडो लोगो ने शव को बांदा सागर मार्ग में रखकर रोड़ में जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाते ही पुलिस ने के आलाधिकारी मौके में पहुंचे उत्तेजित लोगो को समझा बुझाकर शान्त कराने का प्रयास किया। काफी मसक्कत के बाद आक्रोशित नागरिकों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!