उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अर्न्तगत बुधवार की दोपहर गंगा में स्नान करते समय युवक डूब गया। कड़ी मसक्कत के बाद देर शाम को गोताखोरो ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार के थरियांव थाना क्षेत्र के सरांय सोहन सलेमपुर गांव निवासी ननका का 35 वर्षीय पुत्र नीरज रिश्तेदारी में सुल्तानपुर घोष गया था। बताते है कि बुधवार की दोपहर गांव के समीप स्थित गंगा नदी में नहाने चला गया। तभी वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। उधर इसकी जानकारी जब रिश्तेदारो को हुयी तो उन्होने पुलिस को सूचना देते हुये मौके पर पहुंच गये। कड़ी मसक्कत के बाद गोताखोरो ने शव को बाहर निकाला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!