उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज शाम टेट अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की फतेहपुर इकाई ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय पाहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुवे विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों पर भी टीईटी की अनिवार्यता लागू करना कहा कि सही नियम है। जिस समय हमारी भर्ती हुई उस समय जो पात्रता परीक्षा थी उसे पास कर हम लोग शिक्षक बने और 15-20 वर्ष अपनी सेवा दे चुके अब हम लोगो पर टेट की अनिवार्यता लागू की जा रही जो बिल्कुल गलत है। जिस कोर्ट द्वारा ये लागू किया गया वह भी दोबारा अपनी परीक्षा दें और अन्य सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी दोबारा परीक्षाएं दें तो कोई भी नियम सभी पर लागू होता है केवल शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जो हम शिक्षकों को कभी बर्दास्त नहीं होगा हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। महिला शिक्षक संगीता सचान ने कहा कि हमारी दोबारा परीक्षा लेकर हमारी बेज्जती करने का काम किया जा रहा है जब कि जजमेंट देने वाले भी इस समय की व्यस्था के अनुसार परीक्षा देंगे तो हम भी देने के लिए तैयार हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

