G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग में निर्माण धीन मकान की शटरिंग खोलते समय ऊपर से गिरी लकड़ी की चपेट में आकर मजदूर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके साथी मजदूरों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नऊवा बाग निवासी महेश चंद्र गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र शिवम गुप्ता जो गाँव मे मजदूरी करने के लिए गया था। तभी निर्माण धीन मकान में लगी शटरिंग खोलते समय ऊपर से एक मोटी लकड़ी गिरी और शिवम उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share