उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप साइकिल पर सवार मूकबधिर दम्पत्ति जा रहे थे। तभी चलती साइकिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी मूकबधिर राहुल अपनी 35 वर्षीय पत्नी हेमलता को साइकिल पर सवार कर घर से थाना क्षेत्र के लदिगवाँ गांव अपनी ससुराल जा रहा था। जब वह बहुआ कस्बे के समीप पहुंचा तभी साइकिल पर सवार उसकी पत्नी हेमलता साइकिल से पीछे को पलट कर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी प्रेमचंद व पायलट शिवम यादव के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। तो वही जिला अस्पताल के कर्मचारियों से साँठ गाँठ कर अस्पताल में मौजूद प्राइवेट एंबुलेंस चालक महिला के परिजनों को गुमराह कर उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए। बताया जाता है कि शहर में कोई भी हेड इंजरी का डॉक्टर नही है। आपको बताते चले पति-पत्नी दोनों जन्म जात से मूकबधिर है ना कुछ बोल सकते हैं और ना ही कुछ सुन सकते हैं ऐसी हालत में प्राइवेट एंबुलेंस चालक और जिला अस्पताल कर्मचारियों द्वारा उनका शोषण किया जाना बहुत ही घटिया हरकत है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share