उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहे के समीप तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी शिवदास का 50 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार और गांव निवासी उमाशंकर का 31 वर्षीय पुत्र राहुल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आए थे। तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहे के समीप तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलट लालबाबू ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!