उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश तथा सहायक आयुक्त (खाद्य)-॥ बी०एस० कुशवाहा के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में आज दिनांक 19.06.2026 को जनपद में स्थित दो दूध डेयरी में कार्यवाई करते हुए कुल 03 नमूनें संग्रहित किये गये। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है- 1. सैदपुर मुरही खागा तहसील स्थित रामबली की डेयरी से पनीर एवं खोया का एक-एक नमूना लिया गया। 2. बक कटोघन खागा तहसील स्थित सार्मथ्या मिल्क प्रोड्यूसर लि० चिलिंग प्लांट से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया। सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाई की जायेगी एवं सभी को स्वच्छता सम्बन्धी साफ-सफाई के निर्देश दिये गये। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा धीरज कुमार दीक्षित सिद्धार्थ कुमार उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

