उत्तर प्रदेश फतेहपुर किले में आज दिनांक 19.06.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा थाना कल्यानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, बैरक, पुलिस आवास, विवेचना कक्ष, CCTNS कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय, मिशन शक्ति कक्ष, मालखाना, हवालात एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

