उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शादी सेे तीन दिन पूर्व वर पक्ष द्वारा मना कर देने से क्षुब्ध होकर युवती ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त लिया। घटना खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजानीपुर की है। जानकारी के अनुसार सुजानीपुर गांव निवासी स्व0 किशन सिंह चौहान की 25 वर्षीय पुत्री पूजा देवी की शादी औरेईया जनपद निवासी रामसिंह के साथ तय हुयी थी। 19 जून को बारात आनी थी। तेल वाले दिन वर पक्ष की ओर से फोन आया और शादी से इंकान दिया। यह सुन वधू पक्ष वालो के पैरो तले जमीन खिसक गयी। उधर जब वधू को यह बात पता चला कि वर पक्ष वालो ने शादी से इंकार कर दिया तो वह अन्दर से टूट गई। और बीती रात उसने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नींद खुली और फाँसी पर लटका पूजा का शव देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी मृतिका के भाई बलराम ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

