उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानुपर थाना क्षेत्र के कंसपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत हो गयी। जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के थाना सुखपुरवा गांव धर्मपुरवा निवासी हीरा गौड़ का 50 वर्षीय पुत्र त्रिभवन ट्रेन से अपने घर जा रहा था। बताते है कि जब ट्रेन कंसपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची। तभी अचानक त्रिभवन जो दरवाजे पर बैठा था। अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादशे की जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!