उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के एकौरा गाँव मे अपने ई-रिक्शे की बैटरी चार्ज करते समय बिजली के करंट की चपेट में आकर रिक्शा चालक गम्भीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एकौरा गाँव निवासी अमृत लाल का 27 वर्षीय पुत्र गोरेलाल अपने ई-रिक्शे की बैटरी चार्ज कर रहा था। तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एएलएस एंबुलेंस के ईएमटी भूपेंद्र व पायलेट उमेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share