Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शनिवार को आज सदर कोतवाली क्षेत्र की नहर कालोनी परिसर में महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर समाज वादी पार्टी ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्य पाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा गया। धरने का नेतृत्व समाज वादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने किया।कार्यक्रम में हुसेनगंज विधायक ऊषा मौर्या समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई, बिजली की कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों से आम जनता परेशान है, जबकि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। धरने के दौरान नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून-व्यवस्था तथा पिछड़े, दलित और अल्प संख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। और आम लोगों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान, युवा और समर्थक शामिल हुए। अंत में विभिन्न जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By