उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के हनुमान सिंह का पुरवा गाँव में शनिवार की दोपहर घरेलू कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए आपताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परन्तु परिजनो को संतोष न हुआ, शहर के निजी अस्पताल ले गये। वहां भी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन शव लेकर गांव चले गये। जानकारी के अनुसार हनुमान सिंह का पुरवा गांव निवासी सूघर गांव का 35 वर्षीय पुत्र धनराज सिंह शनिवार की दोपहर घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे सीएससी ले गये। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक डा0 सतीश ने युवक को मृत घोषित कर दिया। लेकिन घर वालो को संतोष न हुआ और प्राइवेट एम्बुलेंस से शहर के निजी अस्पताल ले गये। जब वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया तो घर वाले शव लेकर गांव चले गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

