Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र की रानी कॉलोनी में शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। गैस लीकेज के साथ ही आग ने पलभर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। अनुमान है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के समय घर में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए थे।

वरना किसी बड़े हादशे से इन्कार नही किया जा सकता था।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के घरों तक आग न पहुंचे, इसके लिए तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए।सदर कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया है। सिलेंडर लीक के कारणों की जांच की जा रही है। रानी कॉलोनी में गैस हादसे की खबर से लोग सहमे हुए हैं। आप भी सिलेंडर इस्तेमाल करते समय रेगुलेटर और पाइप जरूर चेक करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By