G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अभियान के तहत ललौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ललौली पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमाकान्त पुत्र गोला, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम सिधाँव थाना ललौली के रूप में हुई है। थाना ललौली से संबंधित इस मुकदमे में रमाकान्त काफी समय से फरार चल रहा था। एसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के क्रम में आज उ0नि0 अवधेश चन्द्र शुक्ला और का0 लालप्रताप सोनिया की टीम ने आरोपी को पकड़कर आवश्यक कार्यवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वांछित/वारंटी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share