उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अंदमऊ गांव में एक बालक अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। जहां तालाब में स्नान करते समय वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार खेमकरनपुर गांव निवासी रामकिशोर सिंह का 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु सिंह अपनी बुआ के यहा अंदमऊ गांव गया हुआ था। वहीं घर के पड़ोस में ही स्थित एक तालाब में वह स्नान करने लगा। जहां स्नान के दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूब गया। किशोर की डूबने की सूचना पर आनन-फानन में परिजनों ने तालाब में किशोर की तलाश शुरू की।

थोड़ी देर बाद तालाब में डूबे किशोर को बाहर निकाला गया। बाहर निकाल कर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो ले गए। जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। थोड़ी देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

