Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद फरियादियों की बात सुनी और अफसरों को शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निपटारे के निर्देश दिए। तहसील सभागार में लगी चौपाल में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जमीन विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, बिजली-पानी और पुलिस से जुड़े मामलों की शिकायतें सबसे ज्यादा रहीं। डीएम और एसपी ने एक-एक प्रार्थना पत्र पढ़ा और संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि शिकायतों को लंबित न रखा जाए। जो मामले मौके पर सुलझ सकते हैं उनका निस्तारण वहीं किया जाए, बाकी मामलों की रिपोर्ट तय समय में भेजी जाए। लापरवाही पर कार्यवाई की चेतावनी भी दी गई।संपूर्ण समाधान दिवस का मकसद ही यही है कि आम आदमी को तहसील-ब्लॉक के चक्कर न काटने पड़ें। डीएम ने कहा कि पारदर्शिता और संवेदनशीलता से काम होगा तभी जनता का भरोसा बढ़ेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By