उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खण्ड धाता क्षेत्र के सोनारी व अजरौली गांव में कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कैम्प लगाकर जन जागरूकता अभियान के तहत फसल खाद के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। शासन की योजनाओं के तहत कृषि को समृद्ध बनाए और उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान दे समेकित जनकल्याण खेत बचाओ अभियान के तहत लोगो को जानकारी दी गई अच्छी फसल उगाने के लिए अच्छे बीज का चयन करे खेतों में खाद कम डाले और बीज, उर्वरक व कीट नाशक दवाओं के बारे में जानकारी दी गई इसके बाद धाता विकास खण्ड कार्यालय में पीएम किसान सम्मान निधि की 23 किस्त जारी होने के अवसर पर पीएम किसान उत्सव मनाया गया जिसमें सभी लोगों को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया और योजनाओं की जानकारी दी गई इस मौके पर एसएमएस विनय कुमार, एडीओ एजी अरुण कुमार पटेल, एएआई विनोद कुमार, एटीएम आशीष मोहन तिवारी और किसान संतोष सिंह, सुभाष सिंह, विजय बहादुर सिंह, अशोक सिंह, सत्येंद्र, मुन्ना, संजय, विजय, प्रेम सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

