G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गाँव से शनिवार की दोपहर घर से निकले किशोर का शव रविवार की सुबह रिन्द नदी में ग्रामीणों द्वारा मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव निवासी राजबीर का 13 वर्षीय पुत्र रोहित शनिवार की अपने कुछ हमजोली साथियों के साथ घर से निकल गया।

तभी रिंद नदी नहाते समय गहरे पानी में चले से डूब गया। साथ गये साथियों ने घर आकर किसी को कुछ नहीं बताया कि काफी देर बीत जाने पर जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। सुबह लगभग 7 बजे पुलिस ने ग्राम चन्द्रशेखर निषाद को फोन द्वारा जानकारी दी कि गांव का ही एक किशोर नदी में डूब गया है। शिनाख्त के लिए जब परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share