उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा में परिवारिक कलह के चलते युवक ने घर के बाहर लगे पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिसमे जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चांदपुर कस्बा निवासी चंदी लाल का 34 वर्षीय पुत्र दीपक पाल जो काफी समय से मानसिक तनाव में था। बीती रात उसने उस वक्त घर के बाहर लगे आम के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सुबह जब परिजनो की नींद खुली और पेड़ से दीपक का शव लटका देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

