Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पुलिस लाइन में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा योगाभ्यास कर योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना परिसरों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।जनपद पुलिस द्वारा योग दिवस के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By