उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को 12वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी (आईपीएस) के निर्देशन एवं उपस्थिति में वाहिनी परेड ग्राउंड पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग)” रही, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक महेंद्र मिश्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, शाह द्वारा अधिकारीगण एवं जवानों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पीसी कुलदीप पुष्पांकर, सूबेदार मेजर सतीश प्रजापति, सहायक शिविरपाल पीसी आनंद मौर्य, पीसी विनय पांडेय, पीसी चंद्रपाल सिंह सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुए स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

