उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मथुरा गाँव की मोड़ के समीप साइकिल से घर जा रहे युवक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी मोहन का 48 वर्षीय पुत्र राजू साइकिल से बाजार गया था। वापस लौटते समय जब वह मथुरापुर गाँव की मोड़ के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आर रही चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही हादशे की सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

