Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कटखेरवा गांव में निर्माण धीन मकान में काम कर रहा मजदूर सरिया उठते समय हाईटेंसन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी जानकारी मकान मालिक को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुरा गांव निवासी जागेश्वर का 25 वर्षीय पुत्र अजय पाल कोतवाली क्षेत्र के कटखेरवा गांव में निर्माण धीन मकान में मजदूरी करने गया था। तभी मकान के ऊपर से गुजरी 11000 लाइन में सरिया छू जाने से वह बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी जानकारी मकान मालिक को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंची उसकी पत्नी मनीषा देवी ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 904468441

By