Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव के समीप बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जलंधरपुर गांव निवासी छोटकू का 25 वर्षीय पुत्र राम शरन घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार थे उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था दोनों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक चालक को घर जाने की सलाह देते हुए। राम शरन को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By