उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरे तांज माहमदपुर गांव के समीप स्थित जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही किशोरी पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर किशोरी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पूरे ताँझ माहमदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र की 11 वर्षीय पुत्री अंशिका गांव के समीप स्थित लगे जमुना के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही थी। तभी पेड़ की डाल टूट गई और वह डाल सहित नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share