Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के मलाका गाँव में अपने घर की खुली छत पर सो रही मंजिला नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठी तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी स्व. राम मनोहर की 60 वर्षीय पत्नी गोमती देवी बीती रात अपने घर की खुली छत पर सो रही थी। तभी वह रात नींद के झोंके में पेशाब करने के लिए उठी और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। माँ के साथ।अस्पताल पहुंची उसकी पुत्री राधा मिश्रा ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By