Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव के समीप रोड किनारे खड़े बाइक सवार को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी रघुवा का 30 वर्षीय पुत्र छोटू बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव निमंत्रण में शामिल होने गया था। जब वह मवई गाँव पहुंचने के बाद गांव के समीप रोड किनारे खड़ा था। तभी रोड से निकला चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे छोटू रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By