Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के बंथरा गांव निवासी जहर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र दीप सिंह शहर किसी काम से आया था। जब वह ई-रिक्शा पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंचा। तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शे पर सवार दीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती पर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By