Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइकों की भिड़न्त हो गई। जिसमें बाइक पर कपड़ो की फेरी करने वाला युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी स्वर्गीय चंद्रभूषण का 45 वर्षीय पुत्र अखिलेश जो बाइक पर सवार होकर गाँव देहात में जाकर कपड़े की फेरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। कपड़े की फेरी करते समय जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप पहुंचा तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे अखिलेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही भाई के साथ अस्पताल में मौजूद उसकी बहन विमला देवी ने घटना की जानकारी दिया
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By