Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे लमेहटा में द्वार चाल के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक की मौत चार लोग घायल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा, एसपी, एडिशनल एसपी, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली दोस्त के भांजी की शादी समारोह में शामिल होने आया थे मृतक,व आरोपी थाना क्षेत्र के अहिरन डेरा मजरे लमेहटा में रविवार शाम कल्लू की भांजी प्रियंका की शादी जितेंद्र सिंह पुत्र धनराज निवासी देवान का पुरवा की बरात आई थी। नास्ता पानी के बाद अगवाई की होने लगी जब दुल्हा दरवाजे पर पहुंचा तो द्वार चाल के दरौन पप्पू तिवारी निवासी जमोह मजरे लमेहटा शराब के नशे में धुत्त कुर्सी पर बैठा था और तिलक रस्म के दरौन अपनी सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक से फायर करने लगा जो नाल उपर को नहीं कर सका और सीधे सीधे फायर हो गई

जिसमें धीराज निषाद निवासी औगासी थाना मरका जनपद बांदा, कामता रैदास निवासी लमेहटा ,व बराती हरिपाल, राहुल, जगतपाल निवासी देवान का पुरवा घायल हो गए जहां अफरा तफरी मच गई इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस के आला अधिकारी एसपी, एडिशनल एसपी,सी ओ सहित भारी पुलिस बल पहुंच घटना की जानकारी ली और सभी घायलों को गाजीपुर सी एच सी अस्पताल भेजा जहां डाक्टर ने धीराज निषाद 55 वर्ष को मृत घोषित करते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां शान्त पूर्वक गमगीन माहौल में शादी की सारी रस्में पूरी की गई है। प्रियंका के माता-पिता निवासी भोलापुर थाना हुसैन गंज की बचपन में ही मौत हो गई थी जिसके बाद मामा कल्लू निवासी अहिरन डेरा मजरे लमेहटा ने बताया कि 15 साल पहले मेरी बहन गम्भीर बीमारी से मौत हो गई थी और फिर चार साल बाद मेरे बहनोई की भी गम्भीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी जिनके एक बेटा व एक बेटी थी जिसमें गरीबी की स्थिति में कोई देख रेख न होने की वजह से मैं भांजी प्रियंका को अपने यहां ले आया था और एक भांजा है जो वहीं अपने गांव में रहता है। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में प्रियंका का मामा कल्लू यादव ने बताया कि राजेन्द्र तिवारी उर्फ कल्लू तिवारी जो दबंग किस्म का है आये दिन अपने लाइसेन्सी बंदूक से लोगो के अन्दर दहसत का महौल व्याप्त करता है। उसने यह भी आरोप लगाया कि जब राजेन्द्र तिवारी को मना किया गया तो उसने सीधा धीरज को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं साथ में आये अन्य बाराती भी घायल हो गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By