Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज प्रदेश भर के जनपदों में किसानों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। फतेहपुर में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए भाकियू के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने बताया कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या खाद, बिजली और नहर के पानी की है। उन्होंने कहा कि सरकारी रेट 270 रु की बोरी को प्राइवेट दुकानदार जबरन अन्य सामान के साथ बेच रहे हैं। इस पर तुरंत रोक लगे और किसानों को सरकारी समितियों से बिना लाइन के खाद मिले. फतेहपुर जनपद के लिए 2200 क्यूसेक पानी अलॉट है, लेकिन अभी सिर्फ 600 क्यूसेक ही मिल रहा है। धान की फसल के समय किसानों को पूरा पानी। चाहिए.सरकार द्वारा 10 घंटे बिजली देने का वादा किया गया है, उसे पूरा किया जाए ताकि किसान समय से धान की रोपाई कर सकें।. बन रही किसान फार्मर आईडी की प्रक्रिया को सरल किया जाए. अन्ना/आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में उचित व्यवस्था की जाए।राजकुमार सिंह गौतम ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इन समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को और तेज करेंगे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान हरी टोपी और गमछा बांधकर शामिल हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By