G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस कार्यालय में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की समस्याएं खुद सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यालय पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, चोरी-लूट और पुलिसिया कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें रखीं। एसपी ने हर मामले को गंभीरता से सुनते हुए प्रार्थना पत्र संबंधित थाना प्रभारी/अधिकारी को भेजकर 24-48 घंटे में फीडबैक लेने को कहा। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी से अभद्रता न हो। शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से हो और पीड़ित को उसकी सूचना अनिवार्य रूप से दी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता को न्याय और सुरक्षा देना है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जनता दरबार में सीओ, थाना प्रभारी और कार्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। फरियादियों ने एसपी द्वारा समस्या सुनने और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर संतोष जताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share