Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के गाजीपुर नवाबगंज गाँव में रविवार की शाम इलेक्ट्रिक का काम करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के भैरवां गांव निवासी रमेन्द्र चन्द्र का 21 वर्षीय पुत्र विमल बिजली का काम करता था। बताते है कि हथगाम थाने के गाजीपुर नवाबगंज गाँव मे काम करने गया था। तभी काम करते समय वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By