उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार महिला रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बनियान खेड़ा गांव निवासी इंद्रजीत की 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी अपने भाई नीरज के साथ बाइक पर सवार होकर कानपुर जनपद इलाज करने गई थी। वहां से वापस लौटते समय जब बाइक औंग कस्बे के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाईक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार आरती देवी रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही बहन के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई नीरज ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share