Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एलई गाँव।मे लडाई के दौरान धक्का दे देने से मां की गोद से छिटककर मासूम बच्चा नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार एलई गांव निवासी सन्त कुमार का साला करन गांव आया था।

बताते है कि गांव के ही जवाहर से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी। इसी बीच करन की बहन अपने 10 माह की बच्ची राधिका को गोद में लेकर आ गयी। तभी जवाहर ने करन की बहन को धक्का दे दिया। जिससे गोद में ली बच्ची छिटककर नीचे गिर गयी। और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग जाने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By