Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार के सामने अचानक बकरा आ गया। बकरे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कंजरनपुर गांव निवासी देशराज का 50 वर्षीय पुत्र झल्लू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव आया था। बस्तापुर से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने बकरा आ गया। बकरे को बचाने के प्रयास से बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक झल्लू घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By